Himadri Singh: कौन हैं शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह और क्यों हो रही है उनके तलाक की चर्चा?
शहडोल से बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह और उनके पति नरेंद्र सिंह मरावी के बीच अनूपपुर न्यायालय द्वारा आपसी सहमति से तलाक को मंजूरी मिल गई है. पिछले 5 साल से अलग रह रहे इस दंपति की बेटी की कस्टडी हिमाद्री सिंह के पास रहेगी, जिन्होंने पूर्व पति से किसी भी प्रकार का गुजारा भत्ता नहीं मांगा है.
ADVERTISEMENT

himardi Singh
मध्य प्रदेश के शहडोल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद हिमाद्री सिंह एक बार फिर मीडिया और राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों में आ गई हैं. वजह राजनीतिक नहीं, बल्कि उनका निजी जीवन है. अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम स्थित न्यायालय ने सांसद हिमाद्री सिंह और उनके पति, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह मरावी के बीच आपसी सहमति से तलाक की अर्जी को कानूनी मंजूरी प्रदान कर दी है.
