माया सिंह को टिकट देने पर सिंधिया ‘महल’ के सामने हंगामा, पैरों में लेट गए मुन्ना लाल के समर्थक; जानें

MP Election 2023: बीजेपी की पांचवी लिस्ट आने के बाद प्रत्याशियों का विरोध सिंधिया के महल तक पहुंच गया. ग्वालियर पूर्व से माया सिंह (Maya Singh) को टिकट मिलने के बाद से बीजेपी के नेताओं द्वारा उनका जमकर विरोध किया जा रहा है. ज्योतिरादित्य सिंधिया की मामी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर भाजपा पर […]

ADVERTISEMENT

gwalior news maya singh mp news munna lal goyal jay singh narendra singh tomar mp election 2023
gwalior news maya singh mp news munna lal goyal jay singh narendra singh tomar mp election 2023
google news

MP Election 2023: बीजेपी की पांचवी लिस्ट आने के बाद प्रत्याशियों का विरोध सिंधिया के महल तक पहुंच गया. ग्वालियर पूर्व से माया सिंह (Maya Singh) को टिकट मिलने के बाद से बीजेपी के नेताओं द्वारा उनका जमकर विरोध किया जा रहा है. ज्योतिरादित्य सिंधिया की मामी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर भाजपा पर परिवारवाद फैलाने आरोप लग रहे हैं. बीजेपी नेता जय सिंह और मुन्नालाल माया सिंह को उम्मीदवार बनाने का भारी विरोध कर रहे हैं. जयविलास पैलेस के सामने पहली बार इस तरह का प्रदर्शन देखने को मिला, जब खुद केंद्रीय मंत्री (Jyotiraditya Scindhia) को समझाइश देने बाहर आना पड़ा. इस मुद्दे पर माया सिंह से एमपी तक ने खास बातचीत की.