एमपी के आशीष उषा अग्रवाल बने BJP के नए राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, 37 दिन में बड़ा प्रमोशन

बीजेपी ने मध्य प्रदेश के आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। 37 दिनों के भीतर पदोन्नति पाकर उन्होंने अनिल बलूनी की जगह ली है। जानें आशीष अग्रवाल का कॉरपोरेट से दिल्ली तक का राजनीतिक सफर।

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: आशीष उषा अग्रवाल के X से
Google CTA

नई दिल्ली/भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने केंद्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए मध्य प्रदेश से आने वाले आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया विभाग की कमान सौंप दी है. आशीष अग्रवाल को पार्टी का नया राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महज 37 दिन पहले यानी 17 अगस्त 2026 को उन्हें राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी. अब 23 सितंबर 2026 को जारी नई नियुक्तियों के तहत उन्होंने पूरे मीडिया विभाग का प्रभार संभाल लिया है. आशीष अग्रवाल ने यह पद उत्तराखंड के सांसद अनिल बलूनी का स्थान लिया है, जिन्हें अब पार्टी के 'संवहन विभाग' के समन्वयक की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है . इसके साथ ही बीजेपी ने राज्यों के प्रभारियों में भी बड़ा बदलाव किया है. त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को मध्य प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है.