MP Lok Sabha Chunav 2024: चौथे चरण की वोटिंग से पहले खंडवा में BJP ने कर दिया खेला, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!

Madhya Pradesh Lok Sabha Elections 2024: खंडवा की पूर्व महापौर अणिमा उबेजा और उनके पति गुरमीत सिंह उबेजा ने भाजपा का दामन थाम लिया. इसके अलावा 2 अन्य बड़े नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी जॉइन की.

ADVERTISEMENT

MP Lok Sabha Election 2024
MP Lok Sabha Election 2024
google news

Madhya Pradesh Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और आखिरी चरण को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. खण्डवा में मतदान के चार दिन पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा, जब कांग्रेस की नेत्री, पूर्व महापौर अणिमा उबेजा और उनके पति गुरमीत सिंह उबेजा ने भाजपा का दामन थाम लिया. इसके अलावा 2 अन्य बड़े नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी जॉइन की.