मौजूदा सांसद को टिकट देकर फंस गई BJP? पंच से लेकर विधायक ने किया विरोध, आलाकमान को भेजे 2000 पत्र

देवास से बीजेपी ने मौजूदा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी (Mahendra Singh Solanki) को प्रत्याशी बनाया है. हैरानी की बात ये है कि सोलंकी के टिकट मिलने से एक बड़ा धड़ा नाराज है.

ADVERTISEMENT

महेंद्र सिंह सोलंकी के टिकट काटने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्र लिखे.
महेंद्र सिंह सोलंकी के टिकट काटने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्र लिखे.
Google CTA

Loksabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. लंबे मंथन और सभी की रायशुमारी के बाद प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. लोकसभा के टिकट को लेकर कई जगह विरोध के सुर भी सुनाई दे रहे हैं. ऐसा ही कुछ मामला देवास में है. देवास से बीजेपी ने मौजूदा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी (Mahendra Singh Solanki) को प्रत्याशी बनाया है. हैरानी की बात ये है कि सोलंकी के टिकट मिलने से एक बड़ा धड़ा नाराज है. दरअसल, सोलंकी का टिकट काटने के लिए उनकी ही पार्टी के कई नेताओं ने आलाकमान को पत्र लिखे थे, जो अब सामने आए हैं.