बीजेपी ने नारी सम्मान योजना को बताया कांग्रेस का नया फ़रेब, इमरती ने याद दिलाया पुराना ‘दर्द’
MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस की ‘नारी सम्मान योजना’ को लेकर निशाना साधा है, वह भी अपनी महिला नेताओं की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करवाया. शिवराज सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं अर्चना चिटनीस ने कहा- यह कांग्रेस का नया फ़रेब है, नारी सम्मान नहीं कांग्रेस कल्याण की योजना […]
ADVERTISEMENT

Nari Samman Yojna, Ladli Laxmi Yojna, MP News, MP update news
MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस की ‘नारी सम्मान योजना’ को लेकर निशाना साधा है, वह भी अपनी महिला नेताओं की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करवाया. शिवराज सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं अर्चना चिटनीस ने कहा- यह कांग्रेस का नया फ़रेब है, नारी सम्मान नहीं कांग्रेस कल्याण की योजना है. वहीं, पूर्व मंत्री और लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने कहा- “मुझे भरे मंच से कांग्रेस के लोगों ने आइटम कहा था. प्रदेश की महिलाएं इन्हें कभी माफ नहीं करेंगी. हालांकि कांग्रेस का कहना है कि नारी सम्मान योजना शुरू होने से बीजेपी डर गई है, इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है.
