पटवारी परीक्षा परिणामों में धांधली के आरोपों के बाद CM शिवराज का बड़ा फैसला, नियुक्तियों पर रोक
MP Breaking: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर मचे बवाल को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लेते हुए पटवारी परीक्षा के जरिए होने वाली नियुक्तियों पर रोक लगा दी है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने आदेश में कहा- कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह 2, उप समूह […]
ADVERTISEMENT

MP Breaking Patwari Exam Scam mp news cm shivraj singh chauhan mp tak breaking
MP Breaking: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर मचे बवाल को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लेते हुए पटवारी परीक्षा के जरिए होने वाली नियुक्तियों पर रोक लगा दी है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने आदेश में कहा- कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह 2, उप समूह 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक सेंटर के परीक्षा परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है. इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूं. सेंटर के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा. बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर शिवराज सरकार को घेरा था.
