MP की दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित, विजयपुर में रामनिवास रावत को टिकट; शिवराज की बुधनी से किसे मिला टिकट
Madya Pradesh By Poll: मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. शिवराज सिंह चौहान की सीट बुधनी से भाजपा ने रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया है. वहीं विजयपुर सीट से वन मंत्री रामनिवास रावत को टिकट दिया गया है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.
Madya Pradesh By Poll: मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. बुधनी सीट से भाजपा ने रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया है, जो पहले विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं. वहीं, विजयपुर सीट से वन मंत्री रामनिवास रावत को टिकट दिया गया है. दोनों सीटों पर 13 नवंबर 2024 को चुनाव होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
