दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी का मामला, सिंधिया समेत उनके समर्थक 2 मंत्रियों के खिलाफ परिवाद दायर

Gwalior News: ग्वालियर जिला एवं सत्र न्यायालय में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट महेंद्र सिंह सिसोदिया के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है. इसमें उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. कांग्रेस लीगल सेल के अधिवक्ता नितिन कुमार शर्मा ने […]

ADVERTISEMENT

Case of comment on Digvijay Singh, complaint filed against 2 ministers including his supporters including Scindia
Case of comment on Digvijay Singh, complaint filed against 2 ministers including his supporters including Scindia
Google CTA

Gwalior News: ग्वालियर जिला एवं सत्र न्यायालय में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट महेंद्र सिंह सिसोदिया के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है. इसमें उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. कांग्रेस लीगल सेल के अधिवक्ता नितिन कुमार शर्मा ने जेएमएफसी कोर्ट में मानहानि को लेकर परिवाद दायर किया है.

जानकारी के अनुसार इस मामले में अधिवक्ता नितिन शर्मा ने इंदरगंज थाना पुलिस को 24 अप्रैल को शिकायती आवेदन दिया था. आवेदन के बाद पुलिस दारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद नितिन ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. अब कोर्ट ने परिवाद को स्वीकार कर लिया है. नितिन शर्मा ने मांग की है कि इनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153 क और 499 के तहत अपराध दर्ज किया जाए. इस मामले में 8 मई को सुनवाई की जाएगी.

जेएमएफसी कोर्ट के समक्ष यह परिवाद दायर
नितिन शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि तीनों मंत्रियों ने खुले मंच से पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. इसके बाद हमने इसका लिखित आवदेन थाने में दिया था. लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई. फिर मैनें कोर्ट जाने का फैसला लिया. और जेएमएफसी कोर्ट के समक्ष यह परिवाद दायर किया है. जिसमें नितिन शर्मा खुद ही परिवादी हैं.जिसमें मांग की गई है कि राजनेताओं द्वारा ऐसी दोयम दर्जे की भाषा का इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए. नितिन ने कहा कि नेताओं के खुले मंच से ऐसे बयान समाज के लिए कहीं न कहीं मानवीय भावनाओं को ठेस पहुंचती है.

ये भी पढ़ें: चर्चित ट्रैफिक इंस्पेक्टर ‘रॉबिनहुड’ पांडेय पर लगा रेप का आरोप, ADG के हस्तक्षेप पर हुई FIR