CBSE Board 12th Topper: 12वीं के टॉपर जयवीर को मिले इतने ज्यादा नंबर कि मार्कशीट हो गई वायरल
CBSE class 10th result 2024 Toppers: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में भोपाल के छात्र अव्वल रहे हैं. राजधानी भोपाल के जयवीर मलिक ने 12वीं में 97.6% हासिल कर अपने परिवार तथा स्कूल वालों का नाम रोशन कर दिया. जयवीर दिल्ली पब्लिक स्कूल नीलबड़ के छात्र हैं और उनके टॉप क्लास रिजल्ट के बाद मां-पिता काफी खुश हैं.
ADVERTISEMENT

भोपाल के जयवीर मलिक ने 12th परीक्षा में कर दिया धमाका.
CBSE class 10th result 2024 Toppers: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को 10वी और 12वी की परीक्षा के परिणाम अपनी वेबसाइट पर घोषित कर दिये हैं. इन परिणामों का बच्चों तथा उनके माता -पिता को बेसब्री से इंतज़ार था. सोमवार को उनका यह इंतज़ार पूरा हुआ. इस साल 12वीं में 16.21 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 87.98% यानी 14.26 लाख लोग पास हुए. यह आंकड़ा 2023 के मुकाबले 0.65% ज़्यादा हैं. इस बार भी लड़कियों ने बाज़ी मारी, जहां लड़कियों का रिजल्ट लड़को से 6.4% बेहतर रहा. 12वी में पेंटिंग विषय में 10402 छात्रों ने पूरे 100/100 नंबर लाये.