चंबल के बीहड़ से EXCLUSIVE: एक ट्रक ड्राइवर कैसे बना हजारों रुपए का इनामी डकैत, कल्ली गुर्जर का बड़ा खुलासा

चंबल के बीहड़ों में एमपी पुलिस के वांटेड डकैत कल्ली गुर्जर का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू. कल्ली ने खुद को निर्दोष बताते हुए सीएम मोहन यादव से निष्पक्ष जांच की मांग की और सरेंडर की शर्त रखी. पढ़ें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
कल्ली गुर्जर का इंटरव्यू
Google CTA

चंबल: मध्य प्रदेश की पुलिस जिस इनामी डकैत की तलाश में चंबल के चप्पे-चप्पे पर दबिश दे रही है, उस 75 हजार रुपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर से चंबल के बीहड़ों में सीधा साक्षात्कार हुआ है. कई संगीन मामलों में वांछित डकैत कल्ली गुर्जर ने खुद पर लगे तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है. कल्ली गुर्जर ने साफ कहा कि यदि उसके और उसके परिवार के खिलाफ दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण (Surrender) करने के लिए तैयार है .