MP के छतरपुर में Gen Alpha बच्चों ने रोका राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का काफिला, जानें क्या कर रहे थे मांग
Minister Dilip Ahirwar Convoy Stopped: छतरपुर के चंदला में स्कूली बच्चों (Gen Alpha) ने पक्की सड़क और बिजली की मांग को लेकर MP सरकार के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का काफिला रोक दिया. बच्चों की हिम्मत देखकर मंत्री जी ने खुद गाड़ी रुकवाई और उनकी समस्या सुनकर जनपद CEO को तुरंत सड़क बनवाने का निर्देश दिया. जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी.
ADVERTISEMENT

छतरपुर में Gen Alpha का अनोखा प्रदर्शन
Gen Alpha School Protest Chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के चंदला विधानसभा क्षेत्र में हाथों में बैनर और झंडे लिए छोटे-छोटे स्कूली बच्चों (Gen Alpha) ने राज्य सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का काफिला रोक दिया. बच्चों ने मंत्री जी की गाड़ी के सामने खड़े होकर स्कूल तक पक्की सड़क, बाउंड्रीवॉल और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान करने की मांग रखी.
