2 अप्रैल की रात छतरपुर से गायब हुई थी प्रतिमा यादव, फिर इंस्टाग्राम के वीडियो में बताई शादी वाली बात, पति निकला रिश्ते का चाचा
Chhatarpur lover case: छतरपुर के लवकुश नगर में 18 साल की बेटी ने रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली. सोशल मीडिया पर एक रोती हुई मां का वीडियो वायरल हो रहा है जो गाड़ी में बैठी बेटी के पैर पकड़कर घर लौटने की भीख मांग रही है, लेकिन बेटी वापस जाने को तैयार नहीं है.
ADVERTISEMENT

प्रेमी चाचा के संग भागी बेटी पैर पकड़कर रोती रही मां
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मां रोती-बिलखती रही... खड़ा होकर रो रहा है
Chhatarpur viral video mother crying: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी भी इंसान का दिल पसीज जाए. इस वीडियो में एक बेबस मां-बाप अपनी उस जवान बेटी के सामने हाथ जोड़कर रो रहे हैं जो अपने ही प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा चुकी है. मां रोती-बिलखती हुई पुलिस की गाड़ी में बैठी अपनी बेटी के पैर पकड़कर उसे घर वापस चलने की मिन्नतें कर रही है, लेकिन बेटी का दिल अपनी मां के आंसुओं को देखकर भी नहीं पिघला. वह गाड़ी से नीचे उतरने तक को तैयार नहीं हुई. छतरपुर का ये मामला अब पूरे इलाके में भारी चर्चा का विषय बन चुका है.