MP News: घसीटते हुए थाने ले गई लोकायुक्त पुलिस! ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया पटवारी, कलेक्ट्रेट में मचा बवाल
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान पटवारी ने जाने से इनकार किया, जिसके बाद पुलिस उसे घसीटते हुए थाने ले गई. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश न्यूज
छतरपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सागर लोकायुक्त की टीम ने छतरपुर कलेक्ट्रेट के पास एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. यहां हल्का पटवारी राहुल अग्रवाल को एक महिला किसान से ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया. पटवारी की गिरफ्तारी के वक्त कलेक्ट्रेट परिसर में भारी हंगामा देखने को मिला.