चुनाव से पहले कमलनाथ को एक और झटका, दीपक सक्सेना थामेंगे BJP का दामन? CM मोहन से बंद कमरे में मुलाकात

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से ज्यादा कमलनाथ और नकुलनाथ की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं.ऐसा इसलिए क्योंकि आज एक मुलाकता ने पूरे प्रदेश भर की कांग्रेस को चिंता में डाल दिया है.

ADVERTISEMENT

Former minister Deepak Saxena
Former minister Deepak Saxena
google news

Loksabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी दो तरह से देखी जा रही है. एक तरफ जहां कांग्रेस पूरे मध्य प्रदेश भर में अपनी खो चुकी जमीन को वापस पाने की कोशिश कर रही है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस का अभेद किला छिंदवाड़ा किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है. यही कारण है कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेता लगातार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. जानकारों की माने तो भारतीय जनता पार्टी और संगठन छिंदवाड़ा सीट जीतने के लिए हर एक दांव अपना रही है.