MP News: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का CRPF जवान शहीद, गम में डूबा परिवार

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का लाल शहीद हो गया है. मंगलवार रात को कठुआ के हीरानगर के सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ,  जिसमें कबीर दास की मृत्यु हो गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का लाल शहीद हो गया है. मंगलवार रात को कठुआ के हीरानगर के सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ, जिसमें कबीर दास घायल हो गए थे, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. कबीर के शहीद होने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरा इलाका गमगीन है. सीएम मोहन और पूर्व सीएम कमलनाथ ने घटना पर दुख जताया है. वहीं सांसद विवेक बंटी साहू दुख की घड़ी में परिवार से मिलने पहुंचे और ढांढस बंधवाया.