CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, जानिए क्यों लिया गया एक्शन?

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी दौरे के दौरान सख्त अंदाज में नजर आए. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान और समाधान ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान शासकीय योजनाओं में लापरवाही और अनियमितता पाए जाने पर सीएम ने 7 अधिकारियों और कर्मचारियों पर निलंबन की कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन
सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन
Google CTA

CM Mohan Yadav Suspends 7 Officers: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर अपने पुराने और सख्त एक्शन वाले अंदाज में नजर आए हैं. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बड़वानी के तालून पहुंचे सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अच्छा काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सरकार पूरा सम्मान करेगी, लेकिन काम में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बड़वानी में समाधान ऑनलाइन और जन शिकायतों की समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं में अनियमितता सामने आने पर मुख्यमंत्री का कड़ा चाबुक चला.