CM मोहन यादव का बड़ा फैसला: खाड़ी देशों में फंसे MP वासियों के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर, दिल्ली में बना 24x7 कंट्रोल रूम
खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने वहां फंसे प्रदेशवासियों की मदद के लिए नई दिल्ली स्थित एमपी भवन में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है.
ADVERTISEMENT

CM Mohan Yadav
मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व एशिया) में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के बीच मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है. खाड़ी देशों में पढ़ाई, नौकरी, व्यापार या पर्यटन के लिए गए मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है.