MP की बहनों को CM मोहन यादव बड़ा तोहफा देने की तैयारी में, बोले इस बार देंगे 5 हजार!
CM Mohan Yadav on Ladli Behna: CM मोहन यादव लाडली बहना को लेकर कहा कि, मैं जब-जब प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के खाते में पैसे भेजता हूं तो कांगेस पार्टी और उसके नेताओं के पेट में मरोड़ होने लगती है.
ADVERTISEMENT

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav on Ladli Behna: मध्य प्रदेश सरकार की फ्लैग्शिप स्कीम लाड़ली बहना योजना को लेकर CM मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है. रीवा में हुए 5th रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान CM ने कहा कि, इंडस्ट्री में काम करने वाली लाड़ली बहनों को सरकार 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी. आपको बता दें कि, लाड़ली बहना योजना के तहत MP सरकार वर्तमान में बहनों को 1250 रुपये की मासिक सहायता राशि देती है. अपने भाषण में CM मोहन यादव ने इसे बढ़ाकर 5000 रुपये तक करने की बात कही हैं.