लाड़ली बहना योजना पर CM मोहन यादव ने क्यों साधी है चुप्पी, अगली 10 तारीख को क्या होगा

नए सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना को लेकर अब तक स्पष्ट कुछ नहीं बोला और एक रहस्यमयी चुप्पी लाड़ली बहना योजना को लेकर नए सीएम मोहन यादव ने ओढ़ ली है.

ADVERTISEMENT

CM Mohan Yadav Oath Ceremony, Shivraj Singh Chauhan, Mama Shivraj, Mama Shivraj Crying, Shivraj Singh Chauhan, Former CM Shivraj Singh Chauhan pm modi
CM Mohan Yadav Oath Ceremony, Shivraj Singh Chauhan, Mama Shivraj, Mama Shivraj Crying, Shivraj Singh Chauhan, Former CM Shivraj Singh Chauhan pm modi
google news

Ladli Bahana Yojana: मध्यप्रदेश के नए सीएम मोहन यादव ने शपथ लेने के बाद कुछ निर्णय किए, जिनमें धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध और खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश जारी किए. लेकिन पूरा मध्यप्रदेश उनसे जानना चाहता था कि वे लाड़ली बहना योजना पर क्या निर्णय ले रहे हैं. लेकिन बीती शाम हुई प्रेस वार्ता में पत्रकार ये सवाल पूछते रहे गए लेकिन नए सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना को लेकर कुछ नहीं बोला और एक रहस्यमयी चुप्पी लाड़ली बहना योजना को लेकर नए सीएम मोहन यादव ने ओढ़ ली है.