PM नरेंद्र मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, इस काम के लिए प्रधानमंत्री से की मध्यप्रदेश में आने की गुजारिश
CM Mohan Yadav : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को उनके निवास 7, लोक कल्याण मार्ग में भेंट कर तीसरे कार्यकाल की बधाई दी. इसके साथ ही मध्यप्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री से मध्यप्रदेश में आने की गुजारिश भी की.
ADVERTISEMENT

CM Mohan Yadav and PM Narendra Modi
CM Mohan Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को उनके निवास 7, लोक कल्याण मार्ग में भेंट कर तीसरे कार्यकाल की बधाई दी. इसके साथ ही मध्यप्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री से मध्यप्रदेश में आने की गुजारिश भी की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गठित नई केंद्र सरकार पूर्व की भांति मध्यप्रदेश के विकास और उन्नति के लिए सहयोग देती रहेगी.