दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार पर पहली बार बोले CM मोहन यादव, जानें क्या कहा
'आज तक धर्मसंसद' में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया उपचुनाव में हार पर समीक्षा और 2028 में जीत का दावा करने के साथ-साथ उज्जैन के धार्मिक मिथकों को खारिज किया.
ADVERTISEMENT

मोहन यादव
बाबा महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन में आयोजित 'आज तक धर्मसंसद' के मंच पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के राजनीतिक और विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार पर पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन समीक्षा और सुधार के साथ पार्टी 2028 में यह सीट वापस अपने नाम करेगी.
