अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के गेहूं उपार्जन केंद्र का अचानक निरीक्षण किया और वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए. सरकार ने अब तक 41 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा, किसानों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर.
ADVERTISEMENT

'मैं कहीं भी हेलीकॉप्टर उतार सकता हूं और गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर सकता हूं...' कुछ दिनों पहले ये बात कहने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 मई को उज्जैन की सेवा सहकारी संस्था दताना के नागझिरी स्थित अडानी एग्रो साइलो उपार्जन केंद्र पहुंचे. उन्होंने यहां केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को सुविधा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. इसके अलावा उन्होंने वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का भी फैसला किया. वेयरहाउस की क्षमता बढ़ने से गेहूं को बेमौसम बारिश से बचाया जा सकेगा. इससे पहले सीएम डॉ यादव शाजापुर और खरगोन में भी गेहूं उपार्जन का आकस्मिक दौरा कर चुके हैं.