मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण, कहीं भी उतर सकता है उनका हेलीकॉप्टर

एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं. जानें किसानों के लिए क्या बदली हैं खरीद की शर्तें और क्या हैं नई सुविधाएं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर भड़के मोहन यादव.
google news

मध्य प्रदेश में रबी सीजन के दौरान चल रही गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेहद गंभीर हैं. किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और उन्हें उनकी उपज का सही दाम मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संकेत दिए हैं. सीएम ने कहा है कि वे आने वाले दिनों में प्रदेश के उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर किसी भी केंद्र पर उतर सकता है, ताकि वे खुद व्यवस्थाओं का जायजा ले सकें और सीधे किसानों से संवाद कर सकें.