CM मोहन यादव ने की सीएम योगी से गुजारिश और योगी ने ले लिया ये बड़ा एक्शन, एक झटके में हो गया काम

Tikamgarh Drinking Water Crisis: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव की गुजारिश पर तुरंत एक्शन लेते हुए समस्या का समाधान कर दिया. उन्होंने ललितपुर के जमरार बांध से टीकमगढ़ को 0.72 एमसीएम पानी की आपूर्ति को मंजूरी दे दी है.

ADVERTISEMENT

मोहन यादव की गुजारिश योगी ने सुन ली है.
मोहन यादव की गुजारिश योगी ने सुन ली है.
Google CTA

Tikamgarh Drinking Water Crisis: मध्य प्रदेश में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. गर्मी कहर बरपा रही है. लोग लू के थपेड़ों से बेहाल हैं. मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां गर्मी के मौसम में अक्सर पानी की समस्या से लोग बेहाल रहते हैं. इस बार भी बुंदेलखंड का इलाका गर्मी और पानी की कमी की मार झेल रहा है. हालांकि, पानी की समस्या को दूर करने के लिए एमपी को यूपी से मदद लेनी पड़ी है. पड़ोसी राज्य यूपी ने बुंदेलखंड के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.