सीएम शिवराज की मंत्रियों को नसीहत, कहा- काम करने का तरीका बदलें, 2-2 जिले की विकास यात्रा की रिपोर्ट ली

MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को अपने काम करने के तरीका बदलने की नसीहत दी है. जिससे उनकी छवि में सुधार हो सके. सीएम शिवराज ने मंत्रियों से कहा कि वह फील्ड पर जाकर अपनी स्थिति को ठीक करें, मतलब साफ है कि मंत्रियों की जनता के […]

ADVERTISEMENT

CM Shivraj Singh Chauhan, narottam mishra
CM Shivraj Singh Chauhan, narottam mishra
Google CTA

MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को अपने काम करने के तरीका बदलने की नसीहत दी है. जिससे उनकी छवि में सुधार हो सके. सीएम शिवराज ने मंत्रियों से कहा कि वह फील्ड पर जाकर अपनी स्थिति को ठीक करें, मतलब साफ है कि मंत्रियों की जनता के बीच इमेज खराब है और उसे दुरुस्त करने की जरूरत है. सीएम ने ये भी कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं से कोई कम्युनिकेशन गैप ना हो. साथ ही कहा- जल्द ही दोबारा समीक्षा की जाएगी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीएम हाउस में मंत्रियों के साथ बैठक की. सीएम ने प्रदेशभर में चल रही विकास यात्रा की समीक्षा की, साथ ही उन्होंने एक मंत्री से दो-दो जिले की विकास यात्रा की रिपोर्ट मांगी. उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान जनता की ओर से बताई गई समस्याओं को चिन्हित करें, उनमें सुधार भी करें. अगर परफॉर्मेंस ठीक नहीं है तो बदलाव भी किए जाएंगे.

मीटिंग का एजेंडा सेट था: नरोत्तम
कैबिनेट मीटिंग के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा- मीटिंग का एजेंडा तय था, विकास यात्रा को लेकर बैठक हुई है. मंत्रियों ने अपने गृह जिले और प्रभार के जिलों की पूरी जानकारी दी है. इन यात्राओं में विधायक, सांसद, मंत्री जिस तरह से जनता को लाभ दे रहे हैं, उससे सकारात्मक वातावरण बना है. मंत्रियों के काम में सुधार के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास यात्रा उसी दृष्टि से चल रही है. सभी जगहों से विकास यात्रा में अच्छी खबरें आ रही हैं. मंत्रियों को परफॉर्मेंस सुधारने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने 2 साल में अकेले लगा दिए 2140 पौधे, बोले- रामवन को बनाएंगे MP का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल

वहीं एक अन्य मंत्री विजय शाह ने पत्रकारों से कहा- विकास यात्रा को लेकर मीटिंग में चर्चा हुई है और प्रदेश में विकास यात्रा बहुत अच्छे तरीके से चल रही है. जब उनसे पूछा गया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल हो रहा है, इस पर उन्होंने कहा कि ऐसे किसी विषय पर बात नहीं हुई है न ही ऐसा कोई एजेंडा था.

ये भी पढ़ें: खाली कुर्सियों के सामने भाषण देते रहे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विकास यात्रा में हुई फजीहत

मध्य प्रदेश में खाली हैं मंत्रियों के 4 पद
मध्यप्रदेश में लंबे समय से शिवराज कैबिनेट का विस्तार टलता जा रहा है. कैबिनेट में अभी भी चार मंत्रियों की जगह खाली है. ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट में कभी भी बदलाव हो सकता है. मौजूदा कैबिनेट में 30 मंत्री हैं. इनमें 7 राज्यमंत्री और 23 कैबिनेट मंत्री हैं. शिवराज कैबिनेट में सिंधिया समर्थक 10 मंत्री हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इनमें से भी कुछ मंत्रियों की छुट्‌टी हो सकती है. सूत्रों की मानें, तो मौजूदा मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट और विकास यात्रा के फीडबैक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते के पास भेजी गई है.