इस मां का दर्द सुनें CM शिवराज, अगर ऐसे काम करेगी पुलिस तो कैसे बचेंगी बेटियां

Gwalior Crime News: सीएम शिवराज सिंह चौहान जहां एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा देकर बेटियों के मामा बनने का दावा करते हैं तो वहीं ग्राउंड पर सीएम शिवराज की पुलिस बेटियों को उनकी सुरक्षा की मांग के लिए चक्कर लगवाती है. ग्वालियर में पुलिस की नाकामी का खामियाजा भुगता एक बेटी ने जो […]

ADVERTISEMENT

Gwalior Crime News CM Shivraj Singh Chouhan, Murder in Gwalior
Gwalior Crime News CM Shivraj Singh Chouhan, Murder in Gwalior
google news

Gwalior Crime News: सीएम शिवराज सिंह चौहान जहां एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा देकर बेटियों के मामा बनने का दावा करते हैं तो वहीं ग्राउंड पर सीएम शिवराज की पुलिस बेटियों को उनकी सुरक्षा की मांग के लिए चक्कर लगवाती है. ग्वालियर में पुलिस की नाकामी का खामियाजा भुगता एक बेटी ने जो एक सिरफिरे आशिक की गोली का शिकार हो गई. सिरफिरा आशिक जिस नाबालिग किशोरी को मारने आया था, उसे निशाना बनाने के दौरान गोली उसकी सहेली अक्षया यादव को लग गई और उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई. अब पीड़ित बेटी की मां ने सीएम शिवराज से गुहार लगाई है कि आखिर वो जाए तो जाए कहां. हर जगह अब उसे अपनी और अपनी बेटी की जान का डर सता रहा है.