CM शिवराज के गढ़ में बेटे कार्तिकेय को करना पड़ा विरोध का सामना, सामने लगे जय-जय कमलनाथ के नारे!

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का दौर तेजी से चल रहा है. इस बीच कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें नेताओं का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है. ऐसा ही कुछ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी में देखने को मिला है. जहां उनके बेटे […]

ADVERTISEMENT

MP Tak Exclusive Shivraj singh chauhan Kartikeya chauhan field of Vikas Yatra mp politics
MP Tak Exclusive Shivraj singh chauhan Kartikeya chauhan field of Vikas Yatra mp politics
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का दौर तेजी से चल रहा है. इस बीच कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें नेताओं का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है. ऐसा ही कुछ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी में देखने को मिला है. जहां उनके बेटे कार्तिकेय चौहान को ही जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. सीएम के बेटे कार्तिकेय का काफिला ग्राम नयापुरा से गुजर रहा था, तभी मौजूद लोगों ने ‘जय जय कमलनाथ’ के नारे लगाकर विरोध जताया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है. इसके अलावा भी बुधनी क्षेत्र में कई और जगह भी विरोध देखने को मिल रहा है.

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान जब जनसंपर्क कर नयापुरा से लौट रहे थे. तभी इस दौरान कुछ मौजूद लोगों ने ‘जय-जय कमलनाथ’ के नारे लगाए जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो शनिवार का बताया गया है. जय जय कमलनाथ के नारे सुनते ही कार्तिकेय ने कार से बाहर निकलने का कोई भी रिस्क नहीं लिया और वहां से चल दिए. तो वहीं विपक्ष अब इस वीडियो को खूब शेयर कर रहा है. बहरहाल MPTAK तक इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Loading the player...

BJP पूर्व जिला अध्यक्ष को भी करना पड़ा विरोध का सामना

बुधनी विधानसभा के भैरुंदा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव बसंतपुर में बीजेपी नेता पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी नेता रघुनाथ भाटी को विरोध का सामना करना पड़ा है. यहां सरपंच सहित ग्रामीणों का गुस्सा सांसद के द्वारा गांव की अनदेखी किए जाने पर किया गया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा “अब इस बार झूठे आश्वासन से काम नहीं चलेगा” सरपंच भाजपा नेता को खरी – खोटी सुना रहे थे तो वहां पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया, भाजपा नेता के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘सरकार आई तो भूखा मारेंगे…’, कांग्रेस नेता जीवन पटेल के बिगड़े बोल, Video वायरल