CM शिवराज का कांग्रेस पर तंज, ‘ जाने क्या हो गया है राहुल गांधी और कमलनाथ को’
Mp News: मध्यप्रदेश में चुनावी साल क्या आया हर छोटे बड़े नेता की एक्टीविटी बढ़ गई. हर राेज नए नए बयान सामने आ रहे हैं. न तो कांग्रेस बयानाें में पीछे है और न ही भाजपा. दोनों ही दल पहले ट्विटर पर जमकर एक दूसरे पर बयानबाजी करते रहे. अब ये बयानबाजी मुंहजुबानी और कार्यक्रमों […]
ADVERTISEMENT

Mp News: मध्यप्रदेश में चुनावी साल क्या आया हर छोटे बड़े नेता की एक्टीविटी बढ़ गई. हर राेज नए नए बयान सामने आ रहे हैं. न तो कांग्रेस बयानाें में पीछे है और न ही भाजपा. दोनों ही दल पहले ट्विटर पर जमकर एक दूसरे पर बयानबाजी करते रहे. अब ये बयानबाजी मुंहजुबानी और कार्यक्रमों में सामने आने लगी है. ताजा बयान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है. उन्होनें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं कमलनाथ जी को क्या हो गया है. देख लूंगा, निपटा दूंगा, आ रहा हूं. जैसी बातें कर रहे हैं. खुले मंच से लोक सेवकों को वे लगातार धमकाने का काम कर रहे हैं.