मध्यप्रदेश में ठंड, कोहरा और बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड-कोहरे के बीच बादल-बारिश और ओले की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने 11 जिलों मे ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं कई इलाकों में ओले और बारिश की भी आशंका जताई है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

मध्यप्रदेश में इस समय ठंड और कोहरे के बीच बारिश और ओले गिरने की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी तेज़ हवाओं, बारिश और ओले गिरने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से यह स्थिति बनी है. 27 और 28 दिसंबर को ओले और बारिश का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि 29 दिसंबर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.