सरकारी विवाह योजना के मेकअप बॉक्स में दिए गए कंडोम और पिल्स, कांग्रेस ने इसे बताया बेशर्मी

MP Politics: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं चूक रही हैं. अब नया मामला झाबुआ जिले से सामने आया है. यहां पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें […]

ADVERTISEMENT

Chief Minister Kanya Vivah Yojana, MP News, MP Politics, MP Congress, MP BJP
Chief Minister Kanya Vivah Yojana, MP News, MP Politics, MP Congress, MP BJP
Google CTA

MP Politics: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं चूक रही हैं. अब नया मामला झाबुआ जिले से सामने आया है. यहां पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें 298 जोड़ों की शादियां कराई गईं. हर दंपत्ति को सरकार की तरफ से एक मेकअप बॉक्स भी दिया गया, जिसमें कंडोम और पिल्स रखे गए थे. इसकी जानकारी सामने आते ही मप्र कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है और इसे शिव-राज में बेशर्मी करार दिया है.