सीधी में दलित युवक के साथ वोट के लिए मारपीट का कांग्रेस पर आरोप, रीति पाठक ने SP को दे डाली चेतावनी

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चली है. प्रत्याशी वोटरों को अपनी तरफ लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे आजमा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

mp election 2023 mp politics mp news sidhi news sidhi pesab kand mp news
mp election 2023 mp politics mp news sidhi news sidhi pesab kand mp news
google news

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चली है. प्रत्याशी वोटरों को अपनी तरफ लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे आजमा रहे हैं. इसी बीच सीधी में एक और बड़ी घटना सामने आई है. लोग अभी पेशाब कांड को भूल भी नहीं पाए थे कि यहां एक बार फिर एक दलित व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है. जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी सांसद रीती पाठक मौके में पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.