फलौदी सट्टा बाजार ने MP में जीत की उम्मीद लगाए कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, जानें लेटेस्ट अपडेट
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद अब 3 दिसंबर को रिजल्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन देश के प्रमुख सट्टा बाजार फलौदी में मतदान के बाद किसकी सरकार बनेगी, कौन जीतेगा इसको लेकर जबरदस्त सरगर्मी देखी जा रही है.
ADVERTISEMENT

Congress setback Phalodi Satta Bazaar surprising twist latest scoop MP Election 2023
Phalodi Satta Bazar: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद अब 3 दिसंबर को रिजल्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन देश के प्रमुख सट्टा बाजार फलौदी में मतदान के बाद किसकी सरकार बनेगी, कौन जीतेगा? इसे लेकर जबरदस्त सरगर्मी देखी जा रही है. हमारी सहयोगी साइट राजस्थान तक की टीम सट्टा बाजार की गलियों में पहुंची. टीम ने वहां पर एक दर्जन से ज्यादा सटोरियों से बात की, जिसमें ज्यादातर ने मध्य प्रदेश में भाजपा को आगे बताया है. राजस्थान में भाजपा और छतीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार आने की घोषणा की.