कांग्रेस की पहली सूची में किस नेता का रहा दबदबा? कौन अपनों को टिकट दिलाने में रहा कामयाब

MP Congress Candidate First List: मध्यप्रदेश विधानसभा को देखते हुये कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कांग्रेस ने अपने 144 प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है. इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का दबदबा रहा है. उनके ही अनुसार टिकटों का बंटवारा किया गया है. इस लिस्ट में कमलनाथ […]

ADVERTISEMENT

MP Congress announced candidate Amla seat Nisha Bangre MP Election 2023
MP Congress announced candidate Amla seat Nisha Bangre MP Election 2023
Google CTA

MP Congress Candidate First List: मध्यप्रदेश विधानसभा को देखते हुये कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कांग्रेस ने अपने 144 प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है. इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का दबदबा रहा है. उनके ही अनुसार टिकटों का बंटवारा किया गया है. इस लिस्ट में कमलनाथ ने कई बागियों को मौका तो कई बागियों को बड़ा झटका दिया है. बता दें इस लिस्ट में 69 वर्तमान विधायकों को मौका दिया गया है. वहीं कमलनाथ कैबिनेट में शामिल रहे तमाम मंत्रियों को भी जगह दी गई है.

दरअसल कांग्रेस आलाकमान ने इस समय पूरे मध्यप्रदेश की कमान कमलनाथ के ही हाथों में दे रखी है. यही कारण है कि इस लिस्ट में कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ के ही पसंद के हैं. पिछली कमलनाथ कैबिनेट में शामिल रहे ज्यादातर मंत्रियों को भी पहली लिस्ट नाम मौका दिया गया है. अब देखना ये होगा कि कांग्रेस की ये लिस्ट आने वाले चुनाव में कितनी कारगर साबित हो सकती है. आने वाले दिनों वाली दूसरी सूची में कांग्रेस बचे हुये प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर सकती है.

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश की 230 में से 90 सीटों पर तय हुए मुकाबले, जानिए कौन किसे दे रहा टक्कर?

कमलनाथ ने बागियों को दिया मौका

चुनावी साल में दलबदल कर आए नेताओं का भी कांग्रेस की इस सूची दबदबा रहा है, तो वहीं कई नेताओं को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है. इस लिस्ट में टोटल 7 बागियों को मौका दिया गया है. इनमें कुंवर कपिध्वज सिंह को गुढ़ से, रश्मि सिंह पटेल को नागौद से, बोध सिंह भगत को कटंगी से, नीरज शर्मा को सुरखी से, अवधेश नायक को दतिया से, साहब सिंह गुर्जर को ग्वालियर ग्रामीण से, राव यादवेंद्र सिंह यादव को मुंगावली से, बैजनाथ यादव को कोलारस से, अनुभव मुंजारे को बालाघाट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. तो वहीं भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में दीपक जोशी ओर वीरेंद्र रघुवंशी को मौका नहीं दिया है. अब देखना होगा की आने वाली लिस्ट में क्या इनका नाम आता है या नहीं!

करीब 90 सीटों पर तय हो गए मुकाबले

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची आने के बाद कई सीटों पर स्थिति साफ हो गई है. इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने आ चुके हैं. कांग्रेस ने पहली ही सूची में 144 तो बीजेपी ने अब तक चार सूचियां जारी करके 136 नामों की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही 230 में से 90 सीटों पर प्रत्याशियों के मुकाबले तय हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ ही बसपा, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है, लेकिन प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच ही है.

 ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने BJP के बागियों को दिया सबसे बड़ा झटका, जानें दीपक जोशी सहित इन नामों का क्या हुआ?