MP: जमीन पर पेट के बल लेटकर कलेक्टर ऑफिस के बाहर अनोखा प्रदर्शन क्यों करने लगे कांग्रेसी कार्यकर्ता!
मध्यप्रदेश के हरदा में किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया. कलेक्टर के बाहर न आने पर टिमरनी विधायक अभिजीत शाह गेट फांदकर अंदर घुस गए और गेट खोलकर भीड़ को भी अंदर आने दिया. इस दौरान पुलिस असहाय दिखी. कांग्रेस ने खाद, मुआवजा और फसल बीमा राशि की मांग की है.
ADVERTISEMENT

MP
मध्य प्रदेश के हरदा में बुधवार को किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया. हालांकि कुछ देर बाद यह प्रदर्शन हंगामे में बदल गया. क्योंकि कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ज्ञापन लेने बाहर नहीं आए. इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने सीधे कलेक्टर कार्यालय का गेट फांदकर परिसर में घुस गए. जिसका वीडियो भी सामने आया है.