CM शिवराज से मिले कांग्रेस MLA लाखन सिंंह, VIDEO वायरल हुआ तो कही दी ये बड़ी बात

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल है और दो बड़ी पार्टियों यानि सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने अपने लिये अवसर तलाशने शुरू कर दिए हैं. कोई टिकट के लिए सांठगांठ लगा रहा है तो कोई दूसरी पार्टियों में अपने लिए मौके की तलाश कर रहा है. भाजपा को शनिवार को बड़ा झटका लगा, […]

ADVERTISEMENT

Lakhan Singh, Congress MLA, MP Politics, cm shivraj, mp politics
Lakhan Singh, Congress MLA, MP Politics, cm shivraj, mp politics
Google CTA

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल है और दो बड़ी पार्टियों यानि सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने अपने लिये अवसर तलाशने शुरू कर दिए हैं. कोई टिकट के लिए सांठगांठ लगा रहा है तो कोई दूसरी पार्टियों में अपने लिए मौके की तलाश कर रहा है. भाजपा को शनिवार को बड़ा झटका लगा, जब भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम कैलाश जाेशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया और सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने के संकेत भी दे डाले.

दिन में हुए इस बड़े घटनाक्रम के बाद शाम को और एक बड़ी खबर आई, जिसमें कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है. हालांकि मुलाकात का ज्यादा ब्योरा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन दोनों लाखन सिंह की सीएम शिवराज के साथ करीब 45 मिनट तक सीएम हाउस में मुलाकात हुई है.

लाखन सिंह भितरवार से कांग्रेस के विधायक हैं और कमलनाथ की 15 महीने की सरकार में मंत्री रह चुके हैं. सीएम हाउस से थोड़ी देर पहले ही निकले हैं पूर्व मंत्री. इसके साथ ही लाखन सिंह का सीएम हाउस से बाहर निकलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

देखें वायरल वीडियो…

20 मिनट नहीं, बल्कि 45 मिनट हुई बातचीत
MP तक से फोन पर बातचीत में लाखन सिंह ने बताया- “20 मिनट नहीं, 45 मिनट मुलाकात हुई है. लेकिन सीएम से नहीं, बल्कि उनकी पत्नी साधना सिंह जी से मुलाकात हुई है. वो हमारे समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, 4 जून को परिचय सम्मेलन होना है. उसकी तैयारी पर चर्चा करने गया था. अपनी पार्टी (कांग्रेस) से नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है.”

ये भी पढ़ें: दीपक जोशी बोले, ‘कमलनाथ इशारा करें तो बुधनी से चुनाव लड़कर CM शिवराज का विकेट लाकर दूंगा’