कांग्रेसी बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े तो पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा, जीतू पटवारी समेत 150 कार्यकर्ता गिरफ्तार

MP Congress Protest: भोपाल में सोमवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. जवाहर चौक से राजभवन का घेराव करने निकले आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रंगमहल चौराहे के नजदीक लगाए बैरिकेड तोड़ दिये. हजारों की संख्या में कांग्रेसी ‘मध्यप्रदेश मांगे कमलनाथ’ जैसे नारे लगाते हुए राजभवन की ओर बढ़ते गए. जवाब में पुलिस ने यहां पर […]

ADVERTISEMENT

Congress, MP News, Politics, Madhya Pradesh, Kamalnath
Congress, MP News, Politics, Madhya Pradesh, Kamalnath
google news

MP Congress Protest: भोपाल में सोमवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. जवाहर चौक से राजभवन का घेराव करने निकले आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रंगमहल चौराहे के नजदीक लगाए बैरिकेड तोड़ दिये. हजारों की संख्या में कांग्रेसी ‘मध्यप्रदेश मांगे कमलनाथ’ जैसे नारे लगाते हुए राजभवन की ओर बढ़ते गए. जवाब में पुलिस ने यहां पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कांग्रेसियों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता डटे रहे. पूर्व सीएम कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और अन्य बड़े नेता ट्रक पर सवार थे. पुलिस ने जीतू पटवारी, अजय सिंह, जयवर्धन सिंह समेत 150 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.