पाकिस्तानी के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत आने का विरोध, इंदौर में लगे ‘नो एंट्री’ के पोस्टर

Madhya Pradesh: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के भारत आने को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिलावल भुट्टो के पोस्टर लगाए और केंद्र सरकार से उन्हें भारत में उनकी एंट्री पर रोक लगाने की अपील की. 4 मई को भारत के गोवा में एससीओ संघ की बैठक […]

ADVERTISEMENT

Pakistani foreign minister bilawal bhutto zardari, Congress protest
Pakistani foreign minister bilawal bhutto zardari, Congress protest
Google CTA

Madhya Pradesh: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के भारत आने को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिलावल भुट्टो के पोस्टर लगाए और केंद्र सरकार से उन्हें भारत में उनकी एंट्री पर रोक लगाने की अपील की. 4 मई को भारत के गोवा में एससीओ संघ की बैठक होनी है, इसी के लिए पाकिस्तानी विदेश मंत्री भारत आ रहे हैं, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

4 मई को भारत के गोवा में एससीओ संघ की बैठक होनी है. इसमें सभी 8 सदस्य देशों को प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी भारत आएंगे और बैठक में हिस्सा लेंगे. इसे लेकर कांग्रेस में गुस्सा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिलावल भुट्टो के भारत दौरे के विरोध में प्रदर्शन किया और इसे निरस्त करने की मांग की.

“नो एंट्री इन इंडिया बिलावल भुट्टो जरदारी”
एससीओ की बैठक में आमंत्रित बिलावल भुट्टो के भारत आने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ तो केंद्र की मोदी सरकार दुश्मनों को लाल आंखें दिखाने और 56 इंच का सीना दिखाने की बात करती है और दूसरी ओर पाकिस्तान जैसे देश के विदेश मंत्री को भारत में आमंत्रित करती है. इससे नाराज इंदौर कांग्रेस ने विरोध में बिलावल भुट्टो जरदारी के पोस्टर इंदौर शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लगाए और उस पर साफ शब्दों में लिखा “नो एंट्री इन इंडिया बिलावल भुट्टो जरदारी”.

140 करोड़ देशवासियों को होगी पीड़ा
इंदौर के कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने कहा कि भारत के सबसे बड़े दुश्मन हजारों मां के लालों को शहीद करने वाले, हजारों बच्चों के सर पर सर अपने पिता का साया हटाने वाले, ऐसे दुश्मन देश पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का दौरा एससीओ की मीटिंग 4 मई को गोवा में होने जा रहा है. कांग्रेस ने कहा कि इस दौरे से देश के 140 करोड़ देशवासियों के मन में बड़ी पीड़ा होगी. हमारे सैनिक जो सीमा पर हमारे देश की रक्षा करते हैं,उनके सैनिक परिवार भी मन ही मन ऐसे दुश्मन देश के विदेश मंत्री के भारत आने से दुखी होंगे.

ये भी पढ़ें: PM Modi in MP: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने तो बापू की बात भी नहीं सुनी, पंचायतों के साथ भेदभाव किया