'कांग्रेस का टॉर्चर मेरे लिए मृत्यु दाई कष्ट', मालेगांव ब्लास्ट केस में वारंट पर साध्वी प्रज्ञा की पोस्ट वायरल

Sadhvi Pragya Singh Thakur: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य संबंधी गंभीर मुद्दों का जिक्र किया. पोस्ट में साध्वी प्रज्ञा ने लिखा, "कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं, मेरे जीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गया है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मालेगांव ब्लास्ट मामला 2008 में हुए एक विस्फोट से संबंधित है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी.

point

2008 में मालेगांव में हुए एक विस्फोट कई लोगों की जान चली गई थी, इसमें साध्वी आरोपी हैं

Malegaon Blast Case: 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर हाल ही में एक नई घटना सामने आई है. इस मामले में मुंबई की स्पेशल NIA कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. कोर्ट का कहना है कि मालेगांव ब्लास्ट केस में अंतिम बहस चल रही है और प्रज्ञा की उपस्थिति इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक है. विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने उनकी अनुपस्थिति पर संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ 10 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया है. यह वारंट 13 नवंबर तक वापस किया जा सकता है, जिसका अर्थ है कि साध्वी प्रज्ञा को उस तारीख से पहले अदालत में पेश होना होगा.