Loksabha Chunav 2024: सैम पित्रोदा के बयान पर फिर छिड़ा विवाद, वीडी शर्मा का हमला बोले कांग्रेस के खून में अंग्रेजों के जीन्स

Loksabha Chunav 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव का माहौल है, नेता एक दूसरे पर कई आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान ने फिर कांग्रेस को मुश्किलों में डाल दिया है.

ADVERTISEMENT

सैम पित्रोदा के बयान पर भड़की बीजेपी
सैम पित्रोदा के बयान पर भड़की बीजेपी
Google CTA

Loksabha Chunav 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव का माहौल है, नेता एक दूसरे पर कई आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान ने फिर कांग्रेस को मुश्किलों में डाल दिया है. सैम पित्रोदा पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं जिनसे सीधा नुकसान कांग्रेस को हुआ है. इस बार पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया है. तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी समेत पूरी बीजेपी हमलावर हो गई है. मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी पित्रोदा पर हमला बोला है.