MP में आज से अहाते बंद: अब सिर्फ शराब मिलेगी लेकिन पीने के लिए जगह नही
Mp News: आज से पूरे मध्य प्रदेश के अंदर नई शराब नीति लागू हो गई है. इस नीति के तहत पूरे प्रदेश के अहाते बंद कर दिए गए हैं. प्रदेश में आज से ‘शराब अहाते’ और ‘शॉप बार’ नहीं दिखाई देंगे बंद कर दिए गए हैं. नई शराब नीति में अहाते खोलने की इजाजत नहीं […]
ADVERTISEMENT

Mp News: आज से पूरे मध्य प्रदेश के अंदर नई शराब नीति लागू हो गई है. इस नीति के तहत पूरे प्रदेश के अहाते बंद कर दिए गए हैं. प्रदेश में आज से ‘शराब अहाते’ और ‘शॉप बार’ नहीं दिखाई देंगे बंद कर दिए गए हैं. नई शराब नीति में अहाते खोलने की इजाजत नहीं होगी. शराब दुकान अब स्कूल, कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल से 100 मीटर दूर ही रहेंगी. मंदिर, मस्जिद या अन्य धार्मिक स्थल से भी 100 मीटर दूर होंगी. प्रदेश में शराब दुकानों के साथ करीब 2611 अहाते और शॉप बार पर आज से ताले लटके नजर आएंगे. पिछले 2 सालों से मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती समय समय पर अजब गजब तरीके से विरोध कर रही हैं. कभी वो दुकान पर पत्थरबाजी करती है तो कभी शराब की दुकान के सामने ही गाय भैंस बांध देती है. उमा के ही तेवर के कारण ही शिवराज सरकार को मजबूर होकर नई शराब नीति लानी पड़ी.
