असम में शहीद हुए CRPF जवान विष्णु बघेल का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा बालाघाट, फफक पड़ी पत्नी, परिजनों ने रखीं ये मांगें
असम के CRPF कैंप में हुई गोलीबारी में शहीद हुए बालाघाट के जवान विष्णु बघेल का उनके गृह गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान परिजनों ने शहीद का दर्जा व सहायता की मांग रखी, वहीं जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों की अनुपस्थिति पर स्थानीय विधायक ने तीखी नाराजगी जताई.
ADVERTISEMENT

शहीद विष्णु बघेल
असम स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कैंप में हुई फायरिंग की दुखद घटना में जान गंवाने वाले मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वीर जवान विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर जब तिरंगे में लिपटकर उनके गृह गांव पहुंचा तो पूरा माहौल गमगीन हो उठा. तहसील मुख्यालय परसवाड़ा की सड़कों पर हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. 'भारत माता की जय' और 'जब तक सूरज चांद रहेगा, विष्णु तुम्हारा नाम रहेगा' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.
