'मेरे पति की जान बचा लो...' रोते हुए रूसी पत्नी ने PM मोदी से मांगी मदद, हिल गई मोहन सरकार

Indore Viral Video: इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक रूसी महिला ने भारत सरकार से अपने पति की सुरक्षा के लिए मदद की गुहार लगाई है.

ADVERTISEMENT

indore_case
एनआरआई की रसियन पत्नी ने अपने पति की जान बचाने की गुहार लगाई है.
google news

Video Viral: इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक रूसी महिला ने भारत सरकार से अपने पति की सुरक्षा के लिए मदद की गुहार लगाई है. एक एनआरआई गौरव अहलावत को इंदौर के कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी द्वारा बंधक बनाने और उसके 200 टुकड़े करने की धमकी दी गई है. इस मामले में उनकी पत्नी काजिया ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि वीडियो में रसियन पत्नी हिंदी में अपील करती दिखाई दे रही हैं.