दमोह: पत्नी की बेवफाई...बातचीत का ऑडियो वायरल, पति ने कहा- राजा रघुवंशी जैसा मेरा भी हो सकता है हाल
दमोह में एक पति-पत्नी की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में पति पत्नी से उसकी बेवफाई को लेकर पूछ रहा है. पत्नी दूसरे से संबंधों को स्वीकार कर रही है. खबर में सुनिए ऑडियो.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: एमपी तक.
इंदौर की सोनम का मामला अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ कि दमोह जिले की एक दंपति का ऑडियो सामने आया है. ऑडियो में पति अपनी पत्नी की हरकतों पर बेहद हैरानी जता रहा है. वहीं पत्नी रोते हुए उससे न केवल माफी मांग रही है बल्कि बॉयफ्रेंड के खिलाफ एक्शन नहीं लेने की गुहार भी लगा रही है.