Damoh: लंदन से आए जिस डॉक्टर के ऑपरेशन से हुई 7 मौतें, उसके कई बड़े कांड आ गए सामने

Damoh Death Case: दमोह में चल रहे ईसाई मिशनरी के मिशन अस्पताल में बीते महीने करीब एक महीने में 7 मरीजों की मौत के आरोप के बाद खलबली मच गई है. इन मौतों के लिए एक डॉक्टर को जिम्मेदार बताया जा रहा है. आरोप है कि डॉक्टर फर्जी था खुद को कॉर्डियोलॉजिस्ट बताकर लोगों की हार्ट सर्जरी कर रहा था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

ब्रिटेन के फेमस डॉक्टर के नाम पर दमोह के मिशनरी अस्पताल में फर्जीवाड़ा

point

डॉक्टर ने कर डाली हार्ट सर्जरी, 7 मरीजों की मौत का आरोप इलाके में सनसनी

मध्य प्रदेश के दमोह में मिशनरी अस्पताल में सात मरीजों की मौत के आरोप के बाद हड़कंप मचा हुआ है. खुद को लंदन का प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट बताने वाले डॉ एन जोन केम ने दमोह के ईसाई मिशनरी अस्पताल में 15 मरीजों का ऑपरेशन कर दिया, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई. इसका खुलासा होने पर देर रात इस फर्जी डॉक्टर के खिलाफ दमोह के सीएमएचओ ने एफआईआर दर्ज करा दी है. हालांकि इस एफआईआर में डॉक्टर की फर्जी डिग्री पेश करने और उसके आधार पर फर्जीवाड़ा करने का जिक्र है, जिसके आधार पर प्रशासन इस मामले की जांच करा रहा है.