जिला अस्पताल में बीमार बेटे के इलाज के लिए आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल !
मध्य प्रदेश के दमोह जिला अस्पताल से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जहां बीमार बेटे का इलाज कराने आई मां से अस्पताल में पोछा लगवाया गया. घटना के बाद कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है.
ADVERTISEMENT

दमोह के जिला अस्पताल में मां ने साफ की बेटी की गंदगी
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिला अस्पताल से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोलती एक बेहद दर्दनाक और शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. अस्पताल में भर्ती अपने बीमार बेटे का इलाज कराने आई एक बुजुर्ग मां से अस्पताल के टेबल और फर्श को साफ कराया गया . इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है.
