दतिया में एक्शन मोड में प्रशासन: क्या पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों को बनाया जा रहा निशाना?
दतिया की राजघाट कॉलोनी में सरकारी आवासों को खाली कराने पहुंची प्रशासनिक टीम की कार्रवाई के दौरान पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की करीबी बीजेपी नेता क्रांति राय से तीखी बहस हुई, जिसके बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

दतिया में अवैध सरकारी आवासों पर चला प्रशासन का बुलडोजर,
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सरकारी आवासों पर लंबे समय से अवैध कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है . बुधवार को राजघाट कॉलोनी में जिला प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन से अधिक शासकीय क्वार्टरों को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की. हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान सियासी घमासान तब मच गया जब प्रशासनिक टीम पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की करीबी और भाजपा नेता क्रांति राय का सरकारी आवास खाली कराने पहुंची.
