Datia By-Election LIVE Updates: दतिया में 9 बजे तक 12.94% पोलिंग, भाजपा उम्मीदवार ने कहा- कमल ही कमल, जानें पल-पल के अपडेट्स
Datia Bypoll Live Update: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 291 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है, जहां 2.20 लाख से अधिक मतदाता भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह समेत 21 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.
ADVERTISEMENT

Datia By-Election LIVE Updates: मध्य प्रदेश की राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा नजरें दतिया विधानसभा सीट पर टिकी हुई हैं. गुरुवार सुबह जैसे ही घड़ी में 7 बजे, दतिया के मतदाता अपने नए प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए मतदान केंद्रों का रुख करने लगे. सुबह से ही पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में वोटिंग चल रही है. लोकतंत्र के इस उत्सव में हर कोई अपनी भागीदारी दर्ज कराने को बेताब दिख रहा है.
- 09:41 AM • 30 Jul 2026
दतिया में 9 बजे तक कितनी हुई वोटिंग
Datia By-election voting Live: उपचुनाव के मतदान आंकड़ों (AC-Bye Election Report) के अनुसार, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट (Datia - 22) पर सुबह 9 बजे तक 12.94% मतदान हुआ है.
- 09:05 AM • 30 Jul 2026
Datia voting Live: सुरक्षा व्यवस्था पर एडिशनल कलेक्टर का बड़ा बयान
Datia By election Voting LIVE Update: दतिया के अपर कलेक्टर अक्षय कुमार तेमरेवाल ने उपचुनाव में शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है और क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी की गुंजाइश न रहे. उन्होंने दतिया के मतदाताओं को जागरूक व समझदार बताते हुए कहा कि मतदान बिना किसी दबाव के, पूरी तरह स्वेच्छा से हो रहा है. इसके साथ ही शासन-प्रशासन और भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी झिझक या डर के अपने घरों से बाहर निकलें और लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ भाग लेकर अपना मतदान करें.
- 08:50 AM • 30 Jul 2026
Datia Voting LIVE Updates: कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा सरकार को घेरा
Datia By-Election Live Update: दतिया में चुनावी पारा अपने चरम पर है और इसी बीच कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जनता को बड़ी संख्या में पोलिंग बूथों तक पहुंचकर कांग्रेस को एक ऐतिहासिक जीत दिलानी चाहिए, ताकि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार के अहंकार को करारा जवाब दिया जा सके. वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा सरकार और उनके बड़े नेता बाहरी लोगों के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं. घनश्याम सिंह ने साफ किया कि कांग्रेस के बाहरी समर्थक नियम का पालन करते हुए 28 तारीख की शाम को ही क्षेत्र से बाहर चले गए थे, लेकिन दतिया बॉर्डर पर हमारे वरिष्ठ नेता पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा के बाहरी नेताओं को तुरंत दतिया से बाहर नहीं किया गया, तो कांग्रेस के बड़े नेता भी वापस जिले में दाखिल होने से पीछे नहीं हटेंगे.
- 08:24 AM • 30 Jul 2026
दतिया उपचुनाव 2026 live : बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने की शत-प्रतिशत मतदान की अपील
Datia By- elections live updates: दतिया उपचुनाव को लेकर बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने क्षेत्र के लोगों से वोट डालने की खास अपील की है. उन्होंने कहा, "मैं दतिया के सभी मतदाता भाइयों और बहनों का अभिनंदन करता हूं. लोकतंत्र में आपका एक-एक वोट सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए अपना अधिकार जरूर इस्तेमाल करें."
आशुतोष तिवारी ने भयमुक्त दतिया के निर्माण के लिए लोगों से बिना किसी डर के मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक खुद तो वोट दे ही, साथ ही अपने परिवार, पड़ोसियों और दोस्तों को भी बूथ तक जाने के लिए प्रेरित करे ताकि 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके.
- 07:57 AM • 30 Jul 2026
LIVE Datia By -Election: बदल गए समीकरण, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय!
Datia By-Election Live Update: वोटिंग से ठीक पहले क्षेत्र का सियासी माहौल अचानक गरमा गया है. आजाद समाज पार्टी से दामोदर सिंह यादव के एंट्री मारते ही सीधी लड़ाई अब तीन-तरफा मुकाबले में बदलती दिख रही है. अभी जनता इस नए मोड़ को समझ ही रही थी कि निर्दलीय उम्मीदवार कन्छेदीलाल ने बीजेपी के पाले में जाने का ऐलान कर सबको चौंका दिया. उनके इस फैसले के बाद से ही चुनावी अंकगणित पूरी तरह उलझ गया है और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. पल-पल बदलते इन समीकरणों के बीच अब देखना यह होगा कि वोटर्स किसके दावों पर अपना भरोसा जताते हैं!
- 07:53 AM • 30 Jul 2026
LIVE Datia By Poll 2026: चुनावी अखाड़े में दिग्गजों की साख का सवाल!
Datia By- elections live updates: सीट एक है और दावेदार कई, लेकिन इस बार का चुनावी दंगल बेहद खास है. दरअसल, कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती की विधायकी छिनने के बाद खाली हुई इस सीट पर सियासी पारा सातवें आसमान पर है. इस उपचुनाव में दोनों ही पार्टियों के बड़े चेहरों की इज्जत सीधे तौर पर दांव पर लगी है. एक तरफ बीजेपी की तरफ से नरोत्तम मिश्रा ने पूरा मोर्चा संभाल रखा है; वो अपने प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं. वहीं, उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस की ओर से जीतू पटवारी भी पूरी मजबूती के साथ मैदान में डटे हुए हैं। दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का पूरा दम भर रहे हैं.
