Datia Assembly By-Polls: दतिया उपचुनाव में किसके सिर सजेगा ताज? नरोत्तम मिश्रा की गैरमौजूदगी और स्थानीय मुद्दों पर क्या बोली जनता

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है, जहां स्थानीय मुद्दों और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की गैरमौजूदगी के बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

ADVERTISEMENT

दतिया उपचुनाव
दतिया उपचुनाव
Google CTA

Datia By-Election: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस, दोनों ही दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. प्रत्याशी गली-मोहल्लों से लेकर गांवों तक मतदाताओं को साधने में जुटे हैं. लेकिन दतिया की जनता का दिल आखिर किसके साथ है? MP Tak की टीम ने दतिया के प्रसिद्ध राजगढ़ चौराहे पर पहुंचकर आम लोगों, स्थानीय दुकानदारों और बुजुर्गों से बातचीत की और चुनावी मिजाज को जाना.