Datia Bypoll 2026: दतिया में लाडली बहनों ने बता दिया किस मुद्दे पर किया वोट ?

Datia Bypoll 2026: दतिया उपचुनाव में सड़कों के गड्ढे, नरोत्तम मिश्रा का टिकट और लाडली बहना योजना जैसे मुद्दे हावी दिखे. मतदाताओं में विकास और बदलाव दोनों को लेकर मिला-जुला उत्साह नजर आया, जहां दोपहर होते-होते वोटिंग की रफ्तार काफी तेज हो गई.

ADVERTISEMENT

दतिया में महिलाएं किसके साथ
दतिया में महिलाएं किसके साथ
Google CTA

Datia Election: मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। चुनाव प्रचार के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप और बयानों का दौर तो चला ही, लेकिन वोटिंग के दिन जब जनता मतदान केंद्रों तक पहुंची तो उनके मन में क्षेत्र के असली मुद्दे छाए रहे. MP Tak की टीम ने दतिया के बड़ौनी स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आम मतदाताओं, युवाओं और महिलाओं से सीधी बातचीत की.